सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The girl had beaten him publicly, the police sent him to jail.

Mirzapur News: युवती ने सरेराह की थी पिटाई, पुलिस ने भेजा जेल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The girl had beaten him publicly, the police sent him to jail.
विज्ञापन
युवक के पिता सुरेश ने साजिशन फंसाने का लगाया आरोप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी



मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक मोहल्ले के पास शनिवार दोपहर छेड़खानी मामले में युवती की ओर से युवक की पिटाई करने वाले युवक का पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया। वहीं मामले में युवक के पिता ने साजिशन फंसाने का आरोप लगाते हुई न्याय की मांग की है।
शनिवार शाम को वीडियो वायरल हुुआ। इसमें तुलसी चौक के पास युवती एक हाथ से युवक का हाथ पकड़कर दूसरे हाथ से युवक पर चप्पल बरसा रही थी। वीडियो वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक ईशू ओझा के खिलाफ पूर्व में दर्ज छेड़खानी के बाद धमकी देने के मामले में रविवार को उसका चालान कर जेल भेज दिया। मामले में ईशू के पिता सुरेश चंद्र ओझा ने बताया कि छोटे पुत्र प्रियांशू ओझा की एक जनवरी 2025 को हत्या कर दी गई थी। जो लड़की वायरल वीडियोें में पिटाई कर रही है। वह हत्या मामले में शामिल आरोपी की रिश्तेदार है। बेटे से लड़की का गलती से एक फोटो कहीं भेजा गया था। आरोपी हत्या वाले मामले में मुकदमा वापस लेने की धमकी देते रहते हैं। उस पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है पर फोटो भेजने के मामले में उनके और पुत्र ईशू ओझा के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की। गिरफ्तारी पर न्यायालय ने रोक लगाया है। शनिवार को लड़की के परिजन पुत्र को घर से लेकर गए और तुलसी चौक के पास पिटाई की। वहां पर लड़की के पिता और भाई वीडियो बनाते रहे। हत्या मामले में आरोपी भी वहां मौजूद था। साजिशन पुत्र को फंसाया जा रहा है। मामले में कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि उनके पास न्यायालय का कोई आदेश नहीं आया है। छेड़खानी मामले में आरोपी ईशू ओझा का चालान कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed