सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Every 10th patient in 100 is coming to the divisional hospital with kidney and fatty liver.

Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल में 100 में हर 10वां मरीज किडनी और फैटी लिवर का आ रहा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Every 10th patient in 100 is coming to the divisional hospital with kidney and fatty liver.
मंडलीय अस्पताल के जांच केंद्र पर लगी भीड़ स्रोत -संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मिर्जापुर। किसी भी प्रकार के दर्द में बिना डॉक्टर की सलाह के दर्द निवारक गोली का सेवन करना किडनी और लिवर की मरीजों की संख्या बढ़ा रहा है। मंडलीय अस्पताल में ही नेफ्रोलॉजिस्ट के पास आने वाले 100 में से 10 मरीज किडनी की बीमारी से ग्रसित रहते हैं। अधिकांश को फैटी लिवर की भी समस्या है।
Trending Videos

मंडलीय अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि किडनी (गुर्दे) का मुख्य काम रक्त को छानकर विषाक्त पदार्थों, अतिरिक्त पानी और यूरिया को मूत्र के रूप में शरीर से बाहर निकालना है। शुगर और बीपी के मरीजों में किडनी की समस्या होने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी की बीमारी आनुवांशिक कारणों से भी होती है। कम उम्र के लोगाें की किडनी खराब होने पर डायलिसिस कराना पड़ता है। इसके अलावा बिना डॉक्टरी सलाह के तबीयत खराब होने पर सही जांच न कराकर झाेलाछाप से इलाज कराने पर भी किडनी की समस्या होती है।
किडनी की समस्या होने पर मरीज को पेशाब में इंफेक्शन, किडनी में बार-बार पथरी बनना, गर्म क्षेत्रों में कम पानी का सेवन करना, कीटनाशक के प्रयोग वाली सब्जियों का सेवन करना भी किडनी की बीमारी को जन्म देती है। ओपीडी में हर दिन 100 मरीजों में 10 किडनी की मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed