{"_id":"6a5157856063c3269e001a47","slug":"heavy-rains-leave-fields-brimming-paddy-transplantation-gathers-pace-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-157101-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तेज बारिश से खेत लबालब, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तेज बारिश से खेत लबालब, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
शेरवां क्षेत्र में पानी बरसते ही धान की रोपाई में जुटे श्रमिक।-संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गरज-चमक के साथ रातभर बरसे बादल, जिले में 211 मिमी वर्षा दर्ज
- चुनार में सर्वाधिक 160 मिमी बारिश, पानी से भरे खेत देख किसानों के चेहरे खिले
मिर्जापुर। आषाढ़ के दूसरे सप्ताह में बृहस्पतिवार देर रात गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश शुक्रवार भोर तक जारी रही। जिले में एक दिन में 211 मिलीमीटर वर्षा दर्ज होने से खेत पानी से लबालब हो गए और किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश के बाद धान की रोपाई ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
मौसम विभाग के अनुसार, चुनार में सर्वाधिक 160 मिलीमीटर, सदर में 22 मिलीमीटर, लालगंज में 15 मिलीमीटर और मड़िहान में 0.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में भी कई स्थानों पर हल्की बारिश से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं।
शेरवां : जिन किसानों की नर्सरी तैयार है, वे तेजी से रोपाई कर रहे हैं, जबकि जिनकी नर्सरी अभी तैयार नहीं हुई है, वे खाद और उर्वरक डालकर उसे जल्द रोपाई योग्य बनाने में लगे हैं। हनुमानपुर के किसान कैप्टन शिवमूरत सिंह ने बताया कि 28 मई को तैयार की गई नर्सरी की रोपाई बारिश के बाद साढ़े तीन बीघा में कर दी गई है। वहीं, चौकियां गांव के प्रगतिशील किसान नवल किशोर सिंह ने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण उन्हें पहले पंपसेट के सहारे 10 बीघा में धान की रोपाई करनी पड़ी थी, लेकिन अब अच्छी बारिश से खेती को नई उम्मीद मिली है। बारिश से किसानों में खरीफ फसल को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
विज्ञापन
चार दिन मेहरबान रहेगा मानसून, किसानों के लिए जारी हुई खास सलाह
मिर्जापुर। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह एवं तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों तक मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 91 से 99 प्रतिशत और न्यूनतम 67 से 83 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं, हवा की गति सामान्य से अधिक 9 से 24 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने खरीफ फसल के किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था रखें, ताकि जलभराव से फसलों को नुकसान न हो। धान के खेतों में मजबूत मेड़बंदी करें, जिससे वर्षा का पानी खेत में सुरक्षित रहे।