{"_id":"6a515731847ef5c8d500badb","slug":"notice-issued-to-the-in-charge-headmaster-and-assistant-teacher-regarding-the-incident-of-making-children-clean-a-drain-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-157073-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बच्चों से नाली साफ कराने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बच्चों से नाली साफ कराने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेहरा के टउआ अमोई कंपोजिट विद्यालय में छात्रों से नाली साफ कराने का वीडियो हुआ था वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पटेहरा ब्लॉक क्षेत्र के टउआ अमोई स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों से नाली साफ कराने के मामले में कार्रवाई करते हुए बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार मिश्र और सहायक अध्यापक भानु प्रताप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।नोटिस में कहा गया है कि तीन दिनों के भीतर जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार के अमर उजाला के पेज संख्या दो पर टउआ अमोई के कंपोजिट विद्यालय में बच्चों से नाली सफाई कराने का वीडियो वायरल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए बीएसए ने कार्रवाई की। वीडियो में बच्चों के हाथों में फावड़ा देकर विद्यालय परिसर की जाम नाली साफ कराते हुए दिखाया गया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से लगातार हुई बारिश के कारण विद्यालय परिसर की नाली जाम हो गई थी। वायरल वीडियो में एक शिक्षक की मौजूदगी में तीन-चार बच्चे दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक बच्चा फावड़े से नाली में जमी मिट्टी निकालता नजर आ रहा है, जबकि अन्य बच्चे उसके आसपास खड़े हैं।
वीडियो सामने आने के बाद बच्चों से श्रम कराए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार गांवों में सफाई व्यवस्था के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती और उनके वेतन पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। इसके बावजूद यदि विद्यालय की नालियां साफ कराने के लिए बच्चों का सहारा लेना पड़ रहा है तो यह व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाता है।
विज्ञापन
अमोई पुरवा ग्राम पंचायत में पांच सफाईकर्मी तैनात हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों की नियमित साफ-सफाई उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है।