{"_id":"6a421831ce44f4cec8046685","slug":"home-guard-dies-after-struck-by-lightning-six-others-including-his-wife-suffer-burns-in-mirzapur-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का कहर: मिर्जापुर में बिजली गिरने से होमगार्ड की मौत, पत्नी समेत अलग-अलग जगहों के छह लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का कहर: मिर्जापुर में बिजली गिरने से होमगार्ड की मौत, पत्नी समेत अलग-अलग जगहों के छह लोग झुलसे
Mon, 29 Jun 2026 12:31 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:31 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में अचानक मौसम ने करवट बदली तो कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। वहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से एक होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि पत्नी समेत छह लोग झुलस गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के मगरदा गांव में बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से होमगार्ड की घटनास्थल पर मौत हो गई और पत्नी झुलस गई। मगरदा के साथ सोनगढ़ा, मटिहरा व राजपुर गांव में बिजली गिरने से छह लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को परिजन एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
हलिया थाना क्षेत्र के मगरदा गांव में रामदुलार (57) होमगार्ड थे। उनकी तैनाती ड्रमंडगंज थाने में है। वह अपनी पत्नी मानमती (55) के साथ रविवार को देर शाम बरामदे में बैठे थे। उसी समय बिजली गिरने से रामदुलार की घटनास्थल पर मौत हो गई। पत्नी मानमती झुलस गई। वहीं पड़ोसी पुष्पा (18) व प्रमिला (16) भी झुलस गईं।
विज्ञापन
उधर, सोनगढ़ा गांव में अमित कुमार (22), मटिहरा गांव में प्रीति यादव (15) झुलस गई। राजपुर गांव में प्रेमा (65) कच्चे मकान के बरामदे में बैठी थी कि बगल में बिजली गिरने से झुलस गई। रामनरायन कोल का एक बैल नीम के पेड़ के नीचे बंधा था जो बिजली गिरने से मर गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक होमगार्ड रामदुलार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामदुलार के तीन पुत्र व एक पुत्री है। वर्तमान समय में ड्रमंडगंज थाने में उसकी ड्यूटी थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Power crisis: सारनाथ में 13 घंटे गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग, 20 से ज्यादा इलाकों में ट्रिपिंग-लो वोल्टेज
प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि झूलसे लोगों का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गरज- चमक के साथ बिजली गिरने से मगरदा गांव में होमगार्ड रामदुलार की मौत हो गई।