{"_id":"69c4470e59301d5c5b06b02f","slug":"je-arrested-for-accepting-rs-1-lakh-bribe-to-clear-bill-for-rs-3-crore-work-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-150805-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन करोड़ के काम का बिल पास करने के लिए 1 लाख रुपये रिश्वत लेता जेई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन करोड़ के काम का बिल पास करने के लिए 1 लाख रुपये रिश्वत लेता जेई गिरफ्तार
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम द्वाा रिश्वत के साथ गिरफ्तार जेई मुसाफिर सिंह यादव। स्रोत- एंटी करप्शन
विज्ञापन
ठेकेदार के प्रतिनिधि से कार्य का बिल पास कराने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिर्जापुर। बाणसागर नहर निर्माण कार्य में तीन करोड़ रुपये के कार्य का बिल पास कराने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार दोपहर सखौरा बाण सागर कॉलोनी स्थित आवास से जूनियर इंजीनियर मुसाफिर सिंह यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जेई सकलडीहा चंदौली के रहने वाले हैं। गिरफ्तार करने के बाद जेई को देहात कोतवाली लाया गया। जहां पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
नवंबर 2025 में प्रयागराज मध्य प्रदेश सीमा पर बन रहे बाणसागर नहर कार्य के लिए प्रयागराज के करछना निवासी मिथिलेश को चार करोड़ का ठेका मिला था। तीन करोड़ रुपये रुपये का कार्य हो गया था। एक करोड़ का कार्य किया जाना बाकी है। तीन करोड़ के कार्य का बिल पास कराने के लिए ठेकेदार के प्रतिनिधि दीपक निवासी मेजा, प्रयागराज बाणसागर खंड पांच के जेई मुसाफिर सिंह यादव से मिले। जेई ने बिल पास कराने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। ठेकेदार के प्रतिनिधि दीपक का आरोप है कि बिना पैसे लिए बिल पास नहीं किया जा रहा था। इसके बाद दीपक ने एंटी करप्शन शाखा मिर्जापुर में इसकी शिकायत की। एंटी करप्शन की टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद उसे रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। शुक्रवार को दीपक ने केमिकल लगा एक लाख रुपये के नोटों की गड्डी लेकर जेई मुसाफिर सिंह यादव के बाण सागर स्थित आवास पर पहुंचे। वहां पर उसने एक लाख रुपये की गड्डी जेई को दी। जेई के रुपये लेते एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम में निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया, अशोक कुमार सिंह, पतिराम यादव, आरक्षी पुनीत सिंह, अमितेज कुमार सिंह, सुधीर कुशवाहा, ओमकार यादव, गिरिजेश यादव , सूरज गुप्ता, प्रशांत सिंह, सर्वेश तिवारी, आलोक मिश्रा के साथ दबिश दी। वीडियोग्राफी की निगरानी में जेई को रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया। गाड़ी में बैठाकर जेई को देहात कोतवाली लाया गया। जहां जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एंटी करप्शन प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि एक लाख रिश्वत लेते जेई मुसाफिर सिंह यादव को पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
............................................
इनसेट
2023 से अब तब 20 भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए
एंटी करप्शन की टीम ने तीन वर्ष में मंडल के तीनों जिलों में रिश्वत लेते हुए 20 लोगों को पकड़ा है। सबसे ज्यादा आठ लेखपाल, एक कानूनगो, एक पेशकार, दो दरोगा, एक चकबंदी लेखपाल, एक स्वास्थ्य कर्मी, दो बिजली निगम के कर्मी, एक रोजगार सेवक व तीन अन्य हैं। इस वर्ष अब तक तीन लोग पकड़े गए है। इसमें एक सोनभद्र से स्वास्थ्य कर्मी और दो मिर्जापुर से चकबंदी लेखपाल औ बाणसागर का जेई है।
Trending Videos