सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   King Vikramaditya defeated the Shakas and took on the foreign invaders.

Mirzapur News: शकों को हरा कर राजा विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रांताओं से लिया था लोहा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
King Vikramaditya defeated the Shakas and took on the foreign invaders.
शाहगंज तिराहे पर संघ एवं विहिप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पदाधिकारी।-संवाद।
विज्ञापन
-शौर्य दिवस के रूप में आरएसएस एवं विहिप कार्यकर्ताओं ने निकाली श्रीराम शोभायात्रा
Trending Videos


राजगढ़। हिंदू नववर्ष चैत्र प्रतिपदा को शौर्य दिवस के रूप में मनाने के लिए आरएसएस एवं विहिप ने रविवार को संयुक्त रूप से पथ संचलन तथा शोभा यात्रा निकाली। यात्रा देवपुरा से चलकर राजगढ़ में सभा के बाद समाप्त हुई। सभा के दौरान विहिप के क्षेत्रीय सत्संग प्रमुख दिवाकर ने भगवान श्री राम के राजा अभिषेक एवं इस नव वर्ष के प्रतिपदा के महत्व के बारे में बताया।
पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दुबे ने नव वर्ष प्रतिपदा पर विक्रम संवत कैलेंडर मुस्लिम के हिजरी कैलेंडर ईसाइयों के कैलेंडर के बारे में बताते हुए कहा कि सनातनी हिंदुओं का नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। इसी के अनुसार शासन प्रशासन भी अप्रैल से लेकर मार्च तक अपना कार्यकाल चलाता है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि चैत प्रतिपदा को ही सूर्योदय से सृष्टि का प्रारंभ हुआ था। सूर्योदय होने के बाद ब्रह्मा जी ने सृष्टि का आरंभ किया। इसलिए इसे सृष्टि का आरंभ भी कहा जाता है। इसके बाद विक्रम संवत का आरंभ हुआ। इसमें राजा विक्रमादित्य ने इसी दिन शकों को हराकर भारत को विदेशी आक्रांताओं से लोहा लेकर उनसे भारत को मुक्त कराया। विक्रम संवत की शुरुआत की। इससे पूर्व शोभा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग भगवा ध्वजों से पट गया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और शौर्य दिवस अमर रहे गगनभेदी उद्घोष करते दादर पहाड़ी बाजार, बागोड़ा बाजार, इमलिया बाजार, दादर बाजार, राजगढ़ बाजार होते हुए शाहगंज रोड पहुंचकर सभा में तब्दील हुई। शोभायात्रा लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर संघ चालक श्रवण कुमार, खंड कार्यवाह कृपा शंकर, एकल विद्यालय के प्रदेश प्रभारी सुभाष सिंह, विहिप के मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर मौर्य, युवामोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, सहेंद्र मौर्य सहित विहिप एवं आरएसएस के स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed