सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former MP's daughter-in-law joins SP

Mirzapur News: पूर्व सांसद की बहू सपा में शामिल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Former MP's daughter-in-law joins SP
रंभा देवी और अमित दुबे का पार्टी की सदस्यता दिलाते सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी। स्रोत- सपा
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद भाईलाल कोल की बहू रंभा देवी और एक वाहन शोरूम के जनरल मैनेजर अमित दुबे ने सोमवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Trending Videos

रंभा देवी की ननद कीर्ति कोल समाजवादी पार्टी में पहले से सक्रिय हैं। वह छानबे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं। कुछ महीने पहले एक ऑडियो वायरल होने का विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद अब कीर्ति कोल की भाभी रंभा देवी ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ननद और भाभी के बीच ही पार्टी में टिकट की दावेदारी की जंग हो सकती है। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ दो लोगों का जुड़ना नहीं है, बल्कि एक सोच, एक विश्वास और बदलाव की उम्मीद से जुड़ना है।
रंभा देवी लंबे समय से समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को समझती रही हैं। पचोखर गांव की प्रधान रह चुकी हैं। अमित दूबे जो युवाओं के बीच अपनी सादगी और सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। इनके आने से पांचों विधानसभा के चुनाव में मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed