सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lohia gave the slogan of struggle against oppression.

Mirzapur News: लोहिया ने जुल्म के खिलाफ संघर्ष का दिया था नारा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lohia gave the slogan of struggle against oppression.
सपा कार्यालय पर डा. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाते सपा नेता। स्रोत-सपा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मिर्जापुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती शुक्रवार को सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। गोष्ठी का आयोजन कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि डॉ. लोहिया बापू के विचारों पर चलकर देश में समाजवादी राज की स्थापना चाहते थे। इसमें अमीर, गरीब के बीच की खाई दूर करने, छूत-अछूत, नर-नारी की असमानता और विश्व बंधुत्व के सिद्धांत के लिए देश में जन आंदोलन चलाने चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया के नेतृत्व में देश के कई प्रांतों में समाजवादियों की सरकारें बनीं। डॉ. लोहिया कहा करते थे जहां दब्बू होते हैं, वहां जालिम पनपते हैं। इस कारण उन्होंने कहा जोर, जुल्म के खिलाफ हमेशा संघर्ष का रास्ता चुनना चाहिए। डॉ. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत ने देश के नौजवानों में आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आदर्श यादव, संतोष गोयल, सुरेंद्र पटेल, आशीष यादव, अशोक यादव, कीर्ति कोल, घनश्याम कोल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed