सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR against Dargah Khalifa and three others for breaking of swing at fair

Mirzapur News: मेले में झूला टूटने के मामले में दरगाह खलीफा समेत तीन पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
FIR against Dargah Khalifa and three others for breaking of swing at fair
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

चुनार, मिर्जापुर। कासिस सुलेमानी की दरगाह पर लगे मेले में रविवार रात झूला टूटने के मामले में घायल की तहरीर पर पुलिस ने दरगाह खलीफा, झूला संचालक समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि घायल मेराज की तहरीर पर दरगाह खलीफा सैयद अताउर्रहमान रहमन, झूला संचालक भदोही के कैयरमऊ औराई निवासी राजकुमार मिश्रा व चंदौली निवासी राजू के खिलाफ लापरवाही पूर्वक झूले के संचालन करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दरगाह पर सैकड़ों वर्ष पूर्व से चैती मेला लगता चला आ रहा है। मेला होली के बाद पड़ने वाले पहले बृहस्पतिवार से शुरू होकर पांच बृहस्पतिवार को लगता है। ईद के अगले दिन और रविवार को अवकाश होने के कारण क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाके सहित आसपास के विभिन्न जनपदों से जायरीन परिवार सहित बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में खानपान, घर गृहस्थी के सामान व अन्य दुकानें व झूले आदि लगे हैं। मेले में अहरौरा थाना क्षेत्र के खुटहां गांव से मेराज अपनी पत्नी और अपनी बेटी जोया के साथ आए थे। मेला घूमने के बाद बेटी के कहने पर वह परिवार सहित रेल झूले की बोगी में सवार हुए।
जैसे ही झूले ने स्पीड पकड़ी इसी दौरान स्प्रिंग टूटने से झूला गिर गया। झूले पर बैठे सभी लोग लगभग 15 फीट ऊपर से जमीन पर जाकर गिरे। घटना के बाद मेले में अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी के बाद तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल का इलाज कराया। काफी देर बाद भी मेले की देखरेख करने वाले खलीफा घटना स्थल पर नहीं पहुंचे।
घटना में हुई लापरवाही व अन्य दुर्व्यवस्था को लेकर मेले में आएं लोगों में खलीफा के प्रति काफी आक्रोश दिखा।
बिना प्रशासनिक अनुमति के मेला प्रबंधन की मिली भगत से झूले का संचालन किया जा रहा था। मामले में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा से पूछे जाने पर बताया कि घटना के दिन तक झूला संचालन की अनुमति प्रबंधन द्वारा नहीं ली गई थी। घटना से संबंधित लोगों पर कार्रवाई का निर्देश पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed