सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Monu Gupta from Ballia dead body found hanging in Mirzapur

UP: नौकरी की तलाश में सात दिन पहले बलिया से आया मिर्जापुर, अब फंदे से लटका मिला शव, बेड पर छू रहे थे पैर

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी मोनू गुप्ता सात दिन पहले नौकरी की तलाश में मिर्जापुर आया था। वह किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। सोमवार को उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। 

Monu Gupta from Ballia dead body found hanging in Mirzapur
मोनू गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलिया से नौकरी की तलाश में आकर कटरा कोतवाली के एक लॉज में रुके 26 वर्षीय मोनू गुप्ता ने अगले दिन दोस्त और उसकी पत्नी को भी बुलाया। दोनों अलग कमरे में रह रहे थे। सात दिन बाद सोमवार सुबह दोस्त का फोन न उठाने और दरवाजा न खोलने पर जब जोर से धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। कमरे में रोशनदान के सहारे मोनू फंदे से लटका मिला। उसका पैर बेड पर पड़ा है। जो संदिग्ध लग रहा है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी मोनू तीन भाई एक बहन में दूसरे नंबर पर है। वह चार मई को घर से मिर्जापुर आया। वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के तेलियागंज मोहल्ले में स्थित स्वागत भवन में कमरा लेकर ठहरा था। अगले दिन पांच मई उसने मित्र अभिषेक और उसकी पत्नी बबली को बुलाया। मोनू कमरा नंबर आठ और उसका दोस्त पत्नी के साथ कमरा नंबर 10 में रुका था। दिन में तीनों लॉज से बाहर निकल जाते शाम को आते थे। रात को खाने के लिए टिफिन लगाए थे। प्रतिदिन की तरह रविवार की रात साढ़े आठ बजे रिसेप्शन से टिफिन लेकर मोनू कमरे में गया। इसके बाद वह बाहर नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब उसे फोन किया तो मोनू फोन नहीं उठा। उसने दरवाजा खटखटाया पर मोनू ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अभिषेक ने नीचे आकर रिसेप्शन पर जानकारी दी। स्वागत भवन के कर्मचारी और वहां दूसरे कमरे में रहने वाले एक दरोगा पहुंचे। अभिषेक ने दरवाजा को जोर स धक्का दिया तो वह खुला गया। दरवाजा खुलने पर लोगों ने फंदे से लटकते पाया। कटरा कोतवाली पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। मोनू का बड़ा भाई अयोध्या से चला है। 

मामा लक्ष्मन भदोही में नौकरी करते है। सूचना पर वह पहुंचे। मामा लक्ष्मन ने बताया कि मोनू के आने की जानकारी नहीं थी। सुबह बड़े भांजे सोनू ने फोन कर घटना की जानकारी दी तो पहुंचे। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिं ने बताया कि स्वागत भवन के कमरे में रुके युवक ने फंदे से लटककर जान दे दिया। कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें; ट्रेन में युवक की हत्या: 'पापा खिलौना लाएंगे...' इंतजार करती रहीं मासूम बेटियां, शव से लिपटकर रोती रही पत्नी

400 रुपये प्रतिदिन में कमरा लेकर रुका था मोनू
मोनू नौकरी की तलाश में मिर्जापुर आया था। साथी अभिषेक ने बताया कि मोनू उसे घुमने के लिए बुलाया था। जब से आए थे। मां विंध्याचल मंदिर, कालीखोह आदि के साथ आस-पास के पार्क में घुमाने के लिए ले गया था। अभिषेक ने बताया कि वह बीकानेर में कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर है। अभिषेक की पत्नी बबली ने बताया कि वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। प्रथम सेमेस्टर है। उसे नौकरी दिलाने के लिए बुलाया गया था।

टिफिन ले गया पर खाना नहीं खाया
मोनू रविवार की रात को साढ़े आठ बजे रिसेप्शन से खाना लेकर गया। सुबह जब दरवाजा खोला गया। वह फंदे से लटका मिला तो कमरे में उसका टिफिन भी उसकी तरह पड़ा था। इसका मतलब वह खाना नहीं खाया था। मतलब रात को कमरे में जाने के बाद ही उसे किसी बात को लेकर समस्या हुई। फिलहाल फंदे पर लटकने के कारण का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed