{"_id":"6a3e3e7fb10c47b073068281","slug":"muharram-2026-in-varanasi-police-alert-for-810-taziya-processions-and-217-marches-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muharram 2026: मोहर्रम पर अलर्ट, 810 ताजिए, 217 जुलूस पर पुलिस की पैनी नजर, 5000 पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muharram 2026: मोहर्रम पर अलर्ट, 810 ताजिए, 217 जुलूस पर पुलिस की पैनी नजर, 5000 पुलिसकर्मी तैनात
Fri, 26 Jun 2026 02:27 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:27 PM IST
सार
Varanasi News: मोहर्रम पर वाराणसी में पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट हैं। परंपरा के अनुसार मोहर्रम का उत्सव संपन्न कराने के लिए शहर में 5000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
एडिशनल पुलिस कमिश्नर शिवहरि मीणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे जनपद में करीब 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शहर में रखे गए 810 ताजियों और निकाले जाने वाले 217 जुलूसों की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
एडिशनल पुलिस कमिश्नर शिवहरि मीणा ने बताया कि सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों और जुलूसों पर ड्रोन कैमरों तथा सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर का सबसे बड़ा जुलूस सरैया क्षेत्र से निकला, जिसमें शिया समुदाय के हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे और पूरे मार्ग पर सुरक्षा बल तैनात रहा।
विज्ञापन
एडिशनल सीपी ने बताया कि सभी जुलूस निर्धारित रूट और समय के अनुसार निकाले जा रहे हैं। पुलिस, प्रशासन और आयोजकों के आपसी समन्वय से मोहर्रम के आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।