{"_id":"6a3e49d825616cff4b095c11","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-attacked-opposition-over-donation-for-babri-masjid-and-madrasas-funding-in-mirzapur-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डिप्टी सीएम ने बाबरी मस्जिद और मदरसों के चंदे के बारे में पूछा, कहा- अयोध्या को बदनाम करने की हो रही साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिप्टी सीएम ने बाबरी मस्जिद और मदरसों के चंदे के बारे में पूछा, कहा- अयोध्या को बदनाम करने की हो रही साजिश
Fri, 26 Jun 2026 03:14 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 26 Jun 2026 03:14 PM IST
सार
Mirzapur News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या को बदनाम करने की साजिश हो रही है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने उन्होंने मदरसों व बावरी मस्जिद के चंदे के बारे में एक भी प्रश्न पूछा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वे सनातन को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। मुजेहरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बावरी मस्जिद के लिए चंदा लिया गया। क्या किसी ने एक प्रश्न भी पूछा कि यह पैसा कहां से आया और कहां गया। विपक्षी तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। यह अयोध्या को बदनाम करने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मदरसों का संचालन, कहां से पैसा आ रहा है, टेरर फंडिंग हो रही है। उसके बारे में किसी ने पूछा। अखिलेश यादव से पूछिए कि उन्होंने मदरसों व बावरी मस्जिद के चंदे के बारे में एक भी प्रश्न पूछा। संभल में मंदिर पर कब्जा कर अपने घर में मिला लिया। किसी ने एक सवाल पूछा। भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टालरेंस नीति है। अयोध्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; बाल-बाल बची जान: चंदौली में चलती ट्रेन पर चढ़ते समय नीचे गिरी महिला, गाड़ी रुकने पर यात्रियों ने निकाला बाहर
विज्ञापन
कहा कि मिर्जापुर जिला पार्टी की प्राथमिकताओं में है। विंध्याचल धाम का विकास हुआ है अब यहां पर प्रतिदिन हजारों की भीड़ बड़ी सरलता से मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर रही है। इसके पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का हेलीकाप्टर मुजेहरा में उतरा। वहां से वे सड़क मार्ग से विंध्याचल गए। वहां से वापस आकर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता किया और प्रबुद्धजनों से संवाद किया। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज व अन्य थे।