सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crocodile swallows 12 sheep and goats in a week, forest department team fails to reach

Mirzapur News: एक हफ्ते में मगरमच्छ ने 12 भेड़ बकरियों को निगला, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Crocodile swallows 12 sheep and goats in a week, forest department team fails to reach
मगरमच्छ पकड़े जाने की मांग को लेकर गुरुदेव नगर के पाल बस्ती में प्रदर्शन करते ग्रामीण।-सोशल मीड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी माफी ग्राम पंचायत के गुरुदेव नगर पाल बस्ती के समीप स्थित तालाब में एक हफ्ते से डेरा डाले मगरमच्छ ने अब तक 12 भेड़, बकरियों और एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया है।
सूचना देने के एक सप्ताह के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ अब तक कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। इसके कारण पूरे इलाके में दहशत है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना एक सप्ताह पहले ही वन विभाग को दी गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन मगरमच्छ तालाब में बना है और पशुओं को शिकार बना रहा है। विभागीय उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को गुरुदेव नगर में धरना-प्रदर्शन कर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
गांव के राजेश देवा ने बताया कि जिस तालाब में मगरमच्छ है, वह सोनभद्र-मिर्जापुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है। उन्होंने कहा कि अभी तक मगरमच्छ ने पशुओं को निशाना बनाया है, लेकिन यदि समय रहते उसे नहीं पकड़ा गया तो इंसान भी उसकी चपेट में आ सकेत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सावन में इसी मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गुजरते हैं। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।
मामले की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह ने ग्रामीणों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि डीएफओ से बातचीत हो चुकी है और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। प्रदर्शन में वेद प्रकाश पाल, शंभू पाल, राजीव कुमार, अभय कुमार, सुभाष गोंड, मनोज पाल, गौरी शंकर, लवकुश चौहान, आकाश पाल, आशुतोष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed