सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Power was switched on without notice, lineman got burnt

Mirzapur News: बिना सूचना दिए बिजली चालू की, लाइनमैन झुलसा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Power was switched on without notice, lineman got burnt
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

चेतगंज। चील्ह के डिंगुरपट्टी गांव में शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर चढ़कर गड़बड़ी ठीक कर रहा लाइनमैन संदीप यादव (42) करंट की चपेट में आने से झुलस गया। लाइनमैन के काम करते समय किसी ने बिना जानकारी के बिजली चालू कर दिया।
संदीप विद्युत उपकेंद्र चील्ह पर संविदा पर कार्यरत है। संदीप निवासी गड़गेड़ी बुधवार की सुबह आठ बजे विद्युत उपकेंद्र चील्ह से शटडाउन लेकर डिंगुर पट्टी गांव में खंभे पर चढ़कर लाइट बना रहा था। बिजली निगम के कर्मचारी की लापरवाही से किसी ने बिना लाइन मैन को सूचना दिए बिजली चालू कर दिया। करंट लगने से लाइनमैन संदीप यादव गंभीर रूप से झुलसकर खंभे से नीचे गिर गया। हादसे को देख साथी कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत एंबुलेंस बुलाकर संदीप को पीएचसी चील्ह पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जेई राकेश सिंह ने बताया कि बिना सूचना दिए लाइन चालू करने पर एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पहले भी इसी लाइनमैन के साथ घटी थी घटना
दो वर्ष पूर्व भी इसी प्रकार की घटना इसी लाइनमैन संदीप यादव के साथ घटी थी। फिर भी बिजली निगम के जिम्मेदार सचेत नहीं हुए। बिजली निगम की लापरवाही से इस प्रकार की दोबारा घटना घट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed