सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Negligence in the tap water scheme for every house will not be tolerated.

Mirzapur News: हर घर नल से जल योजना में लापरवाही न होगी बर्दाश्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the tap water scheme for every house will not be tolerated.
विज्ञापन
पड़री। एडीएम नमामि गंगे ने सोमवार को पहाड़ी ब्लॉक मुख्यालय व ग्राम पंचायत रामनगर सिकरी गांव का निरीक्षण किया। एडीएम नमामि गंगे विजेता ने हर घन नल से जल योजना की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई।
Trending Videos

कार्यदायी संस्था को एडीएम ने चेतावनी देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर वंचित सभी बस्तियों को पानी से संतृप्त करने का निर्देश दिया। कहा कार्य पूरा न होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसी तरह दोपहर बाद एडीएम नमामि गंगे ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर कार्यालय की साफ-सफाई, स्थापना पटल, लेखा पटल, अभिलेख एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जांच की। एडीएम ने खंड विकास अधिकारी से कहा जिन परिषदीय विद्यालयों एवं बस्तियों को अब तक जल नल योजना से नहींं जोड़ा गया है, उन्हें चिह्नित कर एक सप्ताह के भीतर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ब्लॉक निरीक्षण के बाद एडीएम रामनगर सिकरी गांव पहुंचीं, जहां पंचायत भवन का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की। सचिव दीक्षा शुक्ला की मौजूदगी में ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed