{"_id":"6994334bc6f77be597076cf8","slug":"video-assam-chief-minister-himanta-biswa-sarma-visited-vindhyachal-dham-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विंध्याचल धाम में किए दर्शन, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विंध्याचल धाम में किए दर्शन, कही ये बात
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि कोई भी राहुल वादी नहीं हो सकता है। राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए। वह सोमवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने विंध्याचल आए थे। पत्रकारों से यह पूछे जाने पर कि मणिशंकर अय्यर ने कहा कि वे राहुल गांधी राहुल वादी नहीं है, उन्होंने यह बात कही। असम के मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज व टीपू सुल्तान के मामले में पूछे जाने पर कहा कि दोनों कभी बराबर नहीं हो सकते। एक हिंदू का रक्षक था तो दूसरा हिंदू का भक्षक दोनों कभी बराबर नहीं हो सकते हैं। असम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि असम की स्थिति बहुत नाजुक है। हिंदू मुस्लिम की डेमोग्राफी में वहां पर 40 प्रतिशत मुस्लिम है, इनमें से चार प्रतिशत भारत के हैं, शेष 36 प्रतिशत किसी न किसी प्रकार से बांग्लादेश से संबंधित हैं। गौरव गोगोई के मामले में कहा कि उन्होंने सारे सबूत केंद्र सरकार को दे दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एनआरसी के मामले में कहा कि यह मामला न्यायालय के हवाले है। उन्होंने कहा कि वह यहां पर ढाई साल पूर्व आए थे, काफी बदल गया है और इस कायाकल्प के लिए यहां के विधायक जी, प्रदेश की सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री जी बधाई के पात्र हैं। मैं मां विंध्यवासिनी का सेवा करने आया हूं। इसके पूर्व विंध्याचल पहुंचने पर उनका विधायक रत्नाकर मिश्र जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अधिकारियों ने स्वागत किया। दर्शन पूजन धीरज मिश्रा ने कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।