सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Notice to 75 schools for not giving internal assessment marks

Mirzapur News: आंतरिक मूल्यांकन के अंक न देने पर 75 स्कूलों को नोटिस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Notice to 75 schools for not giving internal assessment marks
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को न देने पर जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने जिले के 75 स्कूलों को नोटिस दिया है।
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाई स्कूल में आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए हर विषय में 30 अंक निर्धारित किए गए हैं। इन अंकों को विद्यालय में बच्चे की योग्यता और उसकी कार्यों के आधार पर दिया जाता है। इस अंकों को बोर्ड ऑफिस भेजा जाता है। ताकि में पूरे अंक में सम्मिलित हो सके। लेकिन 75 विद्यालय जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं। अभी तक आंतरिक मूल्यांकन के अंक नहीं दिए हैं। इसलिए उन्हें नोटिस दिया गया है। वह अविलंब आंतरिक मूल्यांकन के अंक उपलब्ध कराए अन्यथा उनके विरुद्ध बोर्ड को सूचित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाई स्कूल के अतिरिक्त इंटरमीडिएट में भी नैतिक शिक्षा, योग खेल आदि के आंतरिक मूल्यांकन अंक दिए जाते हैं। उसमें भी कई विद्यालयों ने अंक नहीं दिए हैं। उन्हें भी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed