{"_id":"69add094bcc47ea82607043f","slug":"oranges-reach-rs-100-per-kg-after-a-price-hike-of-rs-20-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-149847-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 20 रुपये कीमत बढ़ने से संतरा 100 रुपये किलो पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 20 रुपये कीमत बढ़ने से संतरा 100 रुपये किलो पहुंचा
विज्ञापन
वासलीगंज में फल से सजी दुकान।-संवाद।
विज्ञापन
-रमजान में रोजेदारों की पहुंच से दूर हो रहा फल
मिर्जापुर। पवित्र रमजान माह और लगन के चलते फलों की कीमतें आसमान छू रही हैं। एक सप्ताह में संतरा का भाव 20 रुपये बढ़कर 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। फल पर महंगाई से रोजेदार जरूरत के हिसाब से फल नहीं खरीद पा रहे हैं। रमजान में इफ्तार और सहरी के लिए खजूर, केले, तरबूज, पपीता, अंगूर और सेब जैसे ताजे फलों की मांग और उनके दाम बढ़ गए हैं।
वासलीगंज निवासी फल व्यवसायी आसिफ का कहना है कि रमजान और लगन में हर साल फलों के दामों में इजाफा होता है। बाजारों में सेब, केले, खजूर, तरबूज से लेकर अंगूर तक के दाम आसमान छू रहे हैं। रोजेदारों की मुश्किलें बढ़ गई है। हर साल रमजान में फलों की मांग बढ़ती है। महंगाई आम जनता की जेब पर भारी पड़ रही है। राजेश सोनकर ने बताया कि पहले जो फल किलो में खरीदे जाते थे, अब वही लोगों को महंगाई के चलते एक पांव व आधा किलो खरीद कर ही काम चलाना पड़ रहा है। रोजेदार जमील खां, राज हुसैन, मुकद्दर आदि ने बताया कि रमजान में इफ्तार के लिए फल जरूरी होते हैं, मगर महंगे दामों के कारण अब पहले जितनी खरीदारी मुश्किल है।
फल कीमतें
सेब 120 से 160 रुपये किलो
केला 50 से 60 रुपये दर्जन,
अंगूर 120 रुपये किलो
Trending Videos