सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seed Traders Demand Removal of Licensing Requirement

Mirzapur News: बीज व्यवसायियों ने लाइसेंस लेने की बाध्यता समाप्त करन की उठाई मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Seed Traders Demand Removal of Licensing Requirement
शहरनामा की फोटो- कलेक्ट्रेट पर मिर्जापुर बीज व्यापारी सेवा समिति के बैनर तले प्रदर्शन करते बीज - फोटो : 1
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्र सरकार की तरफ से बीज, कीटनाशक व्यवसाय पर कई तरह के प्रतिबंध लगाकर व्यवसायियों की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए जान से नाराज बीज व्यवसायियों ने सोमवार को प्रतिष्ठान बंद रखे।
Trending Videos

साथ ही मिर्जापुर बीज व्यापारी सेवा समिति के बैनर तले नगर में जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन के बाद डीएम को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन से पूर्व जिले भर से बीज व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर कुशवाहा नगर पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मेें तहसील रोड, शुक्लहां, पुलिस लाइन, रमईपट्टी होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश बीज व्यवसायी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मिर्जापुर बीज व्यापारी सेवा समिति संरक्षक पारसनाथ कुशवाहा ने कहा केंद्र सरकार की ओर से बीज, कीटनाशक व्यवसाय पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाने से बीज व्यवसायियों की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया जा रहा है। इसे बीज व्यवसायी किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे।
अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एक से अधिक जनपदों में कारोबार करने पर प्रदेश में निदेशालय स्तर से असंवैधानिक तरीके से लाइसेंस लेने की बाध्यता समाप्त करने।
बीजों के जमाव मानक से कम आने पर असंवैधानिक रूप से लाइसेंस निरुद्ध और निरस्त न कर नियमानुसार कार्रवाई करने। जिलाध्यक्ष ने कहा खाद की डिलेवरी विक्रेता के दुकान तक पहुंचाए जाएं। सील बंद बोरी / कंटेनर से नमूना लेने के उपरांत अमानक होने पर विक्रेता की जिम्मेदारी न होकर नियमानुसार पैकिंगकर्ता और उत्पादक की जिम्मेदारी तय की जाए।
प्रदर्शन में शिवबदन, शीतला प्रसाद, हरिनाथ कुशवाहा, अजीत सिंह, विजय कुमार, राजेश कुमार मिश्रा, संजय कुमार, विवेक कुशवाहा, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, रमेश यादव, संजय मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed