{"_id":"69efc364b783d018380cbd87","slug":"fir-against-former-bjp-treasurer-and-four-family-members-for-land-grabbing-and-assault-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-152631-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जमीन पर कब्जा करने और मारपीट के आरोप में भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष सहित चार परिजनों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जमीन पर कब्जा करने और मारपीट के आरोप में भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष सहित चार परिजनों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-भाजपा नेता के पिता की तहरीर पर छह लोगों पर भी दर्ज की गई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहिया तालाब में जमीन कब्जा करने और मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष संजय यादव सहित परिवार के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भाजपा नेता के पिता ओमकारनाथ यादव की तहरीर पर दूसरे पक्ष के छह लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
लोहिया तालाब निवासी उमेश यादव ने आरोप लगाया कि ओमकारनाथ यादव, उनके पुत्र भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष संजय यादव, रुपेश यादव, विक्की यादव निवासी चेतगंज इमामबाड़ा कोतवाली कटरा जमीन कब्जाने की नीयत से लाठी-डंडा और असलहा लेकर आए। विरोध करने पर हमला कर दिया और पिटाई भी की। हमले में उसे, भाई पंकज और प्रमोद को लाठी- डंडे से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उमेश यादव ने बताया कि जमीन विवाद से जुड़ा मामला अदालत के विचाराधीन है फिर भी मनमानी की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता के पिता ओमकारनाथ यादव ने तहरीर देकर बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे अपनी चहारदीवारी बनवा रहे थे। तभी आरोपी अजय यादव, पंकज यादव, प्रमोद यादव, उमेश यादव, विनोद यादव, राहुल यादव आए। उन्हें और श्याम चरण बिंद को मारने-पीटने लगे। कटरा कोतवाल बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी की दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उमेश की तहरीर पर चार और ओमकारनाथ की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X