सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP protest, says people are suffering due to paper leaks and rising inflation

Mirzapur News: सपा का प्रदर्शन, कहा- पेपर लीक और बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
SP protest, says people are suffering due to paper leaks and rising inflation
कलेक्ट्रेट में पहुंचकर बिजली, पानी, गैस आदि का उठाया मामला
विज्ञापन

फोटो-17
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बिजली, पानी, महंगे गैस सिलिंडर की आपूर्ति, महंगे ईंधन और जिले में लगातार हो रही हत्या, बलात्कर और पेपर लीक के मामले के लिए हल्ला बोल प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से हल्ला बोल प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकालकर रमईपट्टी, सिविल लाइन कचहरी रोड, साइलस तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।
इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली के दामों में बड़े पैमाने पर मूल्य वृद्धि हुई है। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर की भारी किल्लत, अघोषित बिजली कटौती, खाद बीज की किल्लत से आम जनता को बहुत कठिनाई हो रही है। नीट पेपर लीक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।
विज्ञापन

कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों का बोलबाला है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की जरूरत है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। मांग कि डीजल पेट्रोल और रसोई गैस, बिजली की मूल्य वृद्धि वापस ली जाए और इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। धान के बेहन डालने का समय है। किसानों को समय से खाद और डीजल उपलब्ध कराया जाए। इस सरकार में पीडीए आरक्षण का सबसे ज्यादा घोटाला हुआ है। प्रदेश की जनता जनविरोधी सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। यह सरकार जनहित के हर मुद्दे पर विफल है। प्रदर्शन में रमेश चंद बिंद, राजेंद्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, आशीष यादव, कीर्ति कोल, अशोक यादव, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, अभय यादव, आकाश यादव, धीरेंद्र सिंह, अतीक खान, उपेंद्र तिवारी, अनुराग तिवारी, रिजवान अहमद, अनीस खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed