{"_id":"69b4675a0c3d433d7f0878b4","slug":"the-children-enthralled-everyone-by-presenting-a-programme-at-the-meena-stage-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-150143-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मीना मंच में कार्यक्रम पेशकर बच्चों ने सभी का मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मीना मंच में कार्यक्रम पेशकर बच्चों ने सभी का मन मोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैली व नुक्कड़ नाटक कर बच्चों ने लोगों को किया जागरूक
पटेहरा। ब्लाक क्षेत्र में मुस्किरा स्थित एक महाविद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शुक्रवार को बेटी बचाओ _बेटी पढ़ाओ के तहत रैली निकाली। रैली प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व गांव में घर घर जाकर बेटी और बेटों में कोई अंतर नहीं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ अशोक कुमार शुक्ला तथा संचालन डॉ सुमन आर्यन ने किया। कल महाविद्यालय की तरफ से क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्वयंसेविकाओं ने बच्चों को बताया शिक्षा का महत्व
फोटो-22
अदलहाट। लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को समदपुर में साक्षरता रैली निकाली गई। प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व कविता एवं दोहों के माध्यम से जागरुक किया। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्वयं सेविकाओं ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे आदि के नारे लगाए। द्वितीय सत्र में सड़क सुरक्षा विषयक पर नुक्कड़ नाटक द्वारा सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने स्वयंसेविकाओं को सड़क सुरक्षा, ज़ेबरा, क्रॉसिंग, सीट, बेल्ट, हेलमेट आदि का महत्व समझाया। तृतीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ पूजा यादव, डॉ प्रेमलता लाल, स्वयंसेविकाएं मौजूद रहीं।

मीना मंच में कार्यक्रम पेशकर बच्चों ने सभी का मन मोहा
फोटो- 23
नरायनपुर। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर में शुक्रवार को मीना मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर सभी का मन मोह लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पणकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रभारी प्रधानाचार्य सुभाष प्रसाद सिंह ने बताया कि मीना मंच की शुरुआत यूनिसेफ की तरफ से 24 सितंबर 1994 को किया गया। इस आयोजन सबसे पहले बांग्लादेश में किया गया। मीना मंच का आयोजन सबसे पहले बिहार प्रदेश में किया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया मीना मंच का आयोजन खास तौर पर बालिकाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना और उनमें सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर एआरपी शालिनी गुप्ता, वंदना सिंह, भरत लाल, आशीष कुमार सिंह, रीता देवी, धर्मेंद्र कुमार यादव, अमरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos