सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Theft by Breaking Lock in Broad Daylight

Mirzapur News: दिनदहाड़े ताला तोड़कर एक लाख नकद समेत पांच लाख के गहने चोरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Theft by Breaking Lock in Broad Daylight
मड़िहान थाना क्षेत्र ​स्थित मटिहानी गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
भावां। मड़िहान स्थित मटिहानी गांव में बुधवार दोपहर सुनसान इलाका देख मकान का ताला तोड़कर तोड़कर एक लाख रुपये नकद समेत लगभग पांच लाख के गहने चुरा लिए। जानकारी मिलते ही मकान मालिक रामआसरे मौर्य ने चोरी की जानकारी मड़िहान पुलिस को दी।
Trending Videos

मटिहानी गांव निवासी रामआसरे मौर्य ने बताया कि वे मकान में पत्नी के साथ रहते हैं। बुधवार को गांव में ही रामनयन के घर सत्यनारायण की कथा थी। दोपहर 11 बजे के करीब मकान में बाहर से ताला बंद कर पत्नी रागिनी देवी को पहुंचाने के लिए बाइक से गए थे। एक घंटे बाद लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला। दरवाजा खुला देख अंदर पहुंचे अंदर के कमरे का भी ताला टूटा था। बड़े बक्से का सारा सामान बिखरा था। जानकारी मिलते ही पत्नी भी आ गई। पाया कि एक लाख रुपये नकद के साथ पत्नी के पांच लाख के गहने चोरी हो गए थे। गहनों में सोने का हार, मंगलसूत्र, दो जोड़ी अंगूठी, चांदी के आभूषण में पायल, मीना, पायल आदि चोरी कर ले गए। बताया कि घर वापस आते समय रास्ते में एक ही बाइक पर सवार दो अनजान युवक बस्ती से निकल कर सामने से ही गुजर गए। उन्हीं पर चोरी का संदेह है। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मड़िहान पुलिस जांचकर कर लौट गई। प्रभारी थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed