{"_id":"6a32f111fcb94b4a10073b14","slug":"trees-and-electricity-poles-pose-obstacles-to-the-widening-of-the-14-km-road-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-155537-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 14 किमी सड़क के चौड़ीकरण की राह में पेड़ और बिजली के खंभे बने रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 14 किमी सड़क के चौड़ीकरण की राह में पेड़ और बिजली के खंभे बने रोड़ा
विज्ञापन
कोलाही में सड़क चौड़ीकरण के दौरान रोड़ा बने पेड़ व बिजली के खंभे।- संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतगंज-विजयपुर 14 किमी मार्ग पर तेजी से चल रहा निर्माण कार्य
वन और विद्युत विभाग की कार्रवाई न होने से बढ़ी दुर्घटना की आशंका
फोटो-5, 6, 7, 8 व 9
संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना। छानबे ब्लॉक के कई गांवों को भारतगंज और विजयपुर मुख्य बाजार से जोड़ने वाली 14 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण में पेड़ और बिजली के खंभे बाधा बने हुए हैं। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन सड़क की जद में आने वाले दर्जनों पेड़ और विद्युत खंभे अब तक नहीं हटाए गए हैं। लोगों का कहना है कि इससे निर्माण कार्य प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने सड़क चौड़ीकरण शुरू होने से पहले वन विभाग और विद्युत निगम को सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। दोनों विभागों ने सर्वे भी पूरा कर लिया है, लेकिन अब तक पेड़ों और खंभों को हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उधर, ठेकेदार ने मार्ग पर गिट्टी बिछाने और आवश्यक स्थानों पर नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। धौरहरा, कोलाही, बिहसड़ा कला, मुराजपुर, कुशहा, चितौली और विजयपुर समेत कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल सड़क चौड़ीकरण की जद में हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते इन्हें नहीं हटाया गया तो निर्माण कार्य की रफ्तार प्रभावित होगी। राहगीरों के लिए खतरा भी बढ़ेगा। ग्रामीणों ने वन विभाग और विद्युत निगम से जल्द कार्रवाई कर सड़क चौड़ीकरण में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
इनसेट
सड़क निर्माण को समय पर पूरा करने के लिए ठेकेदार युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन सड़क की जद में आने वाले पेड़ और बिजली के पोल नहीं हटाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
— विनोद यादव, पूर्व ग्राम प्रधान, कोलाही
कई स्थानों पर पर्याप्त जगह नहीं मिलने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है और पोल तथा पेड़ों के आसपास सड़क की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है।
— जीत नारायण बिंद, ग्रामीण
चौड़ी सड़क के बीच में पोल और पेड़ बने रहने से दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहेगा। मार्ग पर गुजरते समय राहगीरों को थोड़ी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
— बिहारी लाल बिंद, ग्रामीण
पहले पोल और पेड़ हटाकर फिर नाली एवं सड़क का निर्माण कराया जाए, तभी निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकेगी।
— हरिशंकर यादव, ग्रामीण
वर्जन
पेड़ की समस्या नहीं है। कुछ बिजली के खंभे हैं, जिन्हें ठेकेदार की ओर से हटाया जाएगा। इस कार्रवाई के लिए सुपरविजन चार्ज देने के लिए विद्युत निगम को पत्र लिखा गया है।
— अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी