सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two arrested for selling meat without license

Mirzapur News: बिना लाइसेंस के मांस बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for selling meat without license
विज्ञापन
क्षेत्र के गरौड़ी गांव में बिना लाइसेंस के पशुओं को काटने और मांस बेचने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से चाकू, चापड़, लकड़ी के गुटके, तराजू बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। मांस के अवशेष को जांच के लिए लैब भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि गरौड़ी गांव में बिना लाइसेंस के पशुओं को काटने और उसके अवशेष को बेचने की सूचना मिली थी। लाइसेंस न दिखाने पर पुलिस ने खुर्शीद निवासी ग्राम तकिया सुकृत सोनभद्र और रहिश ग्राम गरौड़ी अदलहाट को गिरफ्तार कर लिया। मांस के अवशेष को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। मांस जमीन में दबा दिया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed