सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two containers collided after hitting a bike, killing two people, including the driver who had taken a lift.

Mirzapur News: बाइक को टक्कर मारने के बाद दो कंटेनर भिड़े, लिफ्ट लेकर बैठे चालक समेत दो की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two containers collided after hitting a bike, killing two people, including the driver who had taken a lift.
रीवा मिर्ज़ापुर हाइवे पर ड्रमंडगंज घाटी में दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर। स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : credit
विज्ञापन
शनिवार की देर रात ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय हुआ हादसा, खलासी समेत तीन घायल
Trending Videos

ड्रमंडगंज। रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर शनिवार देर रात ब्रेक फेल होने से कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद दूसरे कंटेनर में जाकर भिड़ गया। हादसे में कंटेनर चालक अरविंद कुमार (36) और उसमें लिफ्ट लेकर बैठे दूसरे चालक लालता यादव (50) की मौत हो गई। खलासी और मुंबई से भदोही जा रहे बाइक सवार दो सगे भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनाें अस्पताल भेजवाया।

रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के निसवी गांव निवासी अरविंद कुमार (36) अपने खलासी हिम्मत सिंह (26) के साथ वरुणा ट्रांसपोर्ट बरेली के कंटेनर पर इंदौर से कोल्ड ड्रिंक लादकर गुवाहाटी जा रहा था। चंदौली के खुंटिया गांव निवासी लालता यादव (50) अपने परिचालक के साथ कंटेनर में सामान लेकर देवास से पटना के लिए निकला था। लालता हनुमना के पास परिचालक को पटना के लिए छोड़कर घर जाने के लिए अरविंद के कंटेनर में सवार हो गया। वाराणसी उतरकर घर जाने वाला था। शनिवार रात 10 बजे ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय अरविंद के कंटेनर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। कंटेनर अनियंत्रित होकर आगे जा रहे एक बाइक को टक्कर मारते हुए उससे आगे चल रहे एक दूसरे कंटेनर में पीछे से जा टकराया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कंटेनर चालक अरविंद कुमार व लालता यादव की मौके पर ही मौत हो गई। खलासी हिम्मत सिंह (26) घायल हो गया। हादसे में मुंबई से बाइक से भदोही के सुभाष नगर स्थित घर लौट रहे दो सगे भाई अजय बिंद व विजय बिंद भी कंटेनर के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर ड्रमंडगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल खलासी सहित बाइक सवार दोनों भाइयों को पीएचसी हलिया भेजवाया। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि घाटी में दो कंटेनरों के बीच हुई टक्कर में पीछे वाले कंटेनर के दो चालकों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल खलासी सहित दोनों बाइक सवारों को अस्पताल भेज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................................................

लिफ्ट लेना लालता को पड़ गया भारी, चली गई जान
चंदौली के खुंटिया गांव निवासी लालता यादव ओम लॉजिस्टक सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड की कंटेनर चलाता था। वह खलासी के साथ सामान लेकर मध्य प्रदेश देवास से पटना के लिए निकला था। रात को हनुमान पहाड़ी पर अपनी गाड़ी को छोड़ दिया। चचेरे भाई वीरेंद्र ने बताया कि लालता कंटेनर बिहार जाकर दो दिन बाद लौटता। इसलिए वह हनुमना उतरकर दूसरे कंटेनर से लिफ्ट लेकर अपने घर आ रहा था। हादसा हो गया। काश कि वह कंटेनर से लिफ्ट न लिए होते। लालता दो भाईयों में बड़े था।
..............................................


एक्सीडेंट जोन बना है ड्रमंडगंज घाटी का बड़का मोड़
रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी का बड़का मोड़ एक्सीडेंट जोन में तब्दील हो गया है। हादसे रोकने के लिए की गईं तमाम कोशिशों के बाद भी वहां आए दिन होनी वाली दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हालत यह है कि घाटी में बड़े मोड़ पर हर एक या दो दिन पर भारी वाहनों के आपस में टकराने या पलटने की घटनाएं होती ही रहती हैं। इसकी मुख्य वजह घाटी से नीचे उतरते समय बड़े वाहनों का ब्रेक फेल होना ही माना जाता है। यद्यपि विभागीय स्तर पर घाटी में सड़क पर कई जगह ब्रेकर भी बनाए गए हैं। साथ कम गति में चलने के लिए संकेतक बोर्ड भी लगाए गए हैं, लेकिन घाटी में होने वाली भीषण दुर्घटनाएं थम नहीं रही हैं।

रीवा मिर्ज़ापुर हाइवे पर ड्रमंडगंज घाटी में दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर। स्रोत-सोशल मीडिया

रीवा मिर्ज़ापुर हाइवे पर ड्रमंडगंज घाटी में दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर। स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : credit

रीवा मिर्ज़ापुर हाइवे पर ड्रमंडगंज घाटी में दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर। स्रोत-सोशल मीडिया

रीवा मिर्ज़ापुर हाइवे पर ड्रमंडगंज घाटी में दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर। स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed