सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women Rally in Padayatra; MLA Takes Aim at the OppositiWomen Rally in Padayatra; MLA Takes Aim at the Oppositionon

Mirzapur News: पदयात्रा में जुटी मातृशक्ति, विधायक ने विपक्ष पर साधा निशाना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Women Rally in Padayatra; MLA Takes Aim at the OppositiWomen Rally in Padayatra; MLA Takes Aim at the Oppositionon
चील्ह चौराहे पर महिला जन आक्रोश सम्मेलन में मौजूद नगर भाजपा विधायक।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
चील्ह। भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने बुधवार को चील्ह चौराहे पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन के तहत निकाली गई पदयात्रा में महिला कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिए। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रहीं। पदयात्रा के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक रत्नाकर मिश्रा ने विपक्ष पर हमला बोला। कहा कि विपक्ष की नकारात्मक सोच, महिला सशक्तीकरण के प्रति दोहरी नीति और नारी हितों के प्रति विरोधात्मक रवैया अब जनता के सामने उजागर हो चुका है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए नारी सम्मान नहीं, बल्कि सत्ता की राजनीति अधिक महत्वपूर्ण है। सरकार का संकल्प प्रत्येक बहन-बेटी को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और सशक्त भविष्य देना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी, उमेश सिंह, जटाशंकर मौर्य, निशांत सिंह, लवकुश दूबे, अंकुर दुबे, तोता सोनकर आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमालपुर: क्षेत्र में महिला जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। संयोजक प्रधान सहेबा व भाजपा मंडल जमालपुर के उपाध्यक्ष भगवती पाल रहे। मुख्य अतिथि जिला मंत्री आलोक सिंह, मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, मनीष सिंह, विजय गोंड, त्रिलोकी पटेल व राजकुमार पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed