{"_id":"69bb00cd664a09afa906ea8a","slug":"a-fair-of-faith-was-held-at-lodipur-dham-devotees-arrived-from-many-states-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-857421-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लोदीपुर धाम में लगा आस्था का मेला, कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लोदीपुर धाम में लगा आस्था का मेला, कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। श्री गुरु जंभेश्वर धाम विश्नोई मंदिर सेवा समिति की देखरेख में लोदीपुर धाम के 495वां चैत्र अमावस्या मेले में सुबह से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माथा टेककर गुरु चरणों का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सुबह स्वामी प्रणवानंद महाराज, स्वामी चमन ऋषि महाराज सहित कई संतों ने उपस्थित होकर यज्ञ में आहुतियां डालीं। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने लोदीपुर धाम के विकास का संकल्प दोहराते हुए मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखने और कॉरीडोर बनवाने का भरोसा दिया।
सुबह यज्ञ में मुख्य यजमान संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई व बरेली साउथ की एसपी अंशिका वर्मा रहीं। महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.शैफाली सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने भी यज्ञ में आहुतियां दी। समिति पदाधिकारियों ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि चौधरी भूपेंद्र सिंह ने लोदीपुर धाम के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें गुरु जंभेश्वर के बताए रास्ते पर चलना होगा। उन्होंने एसपी केके विश्नोई के कार्यो की सराहना की। इसके बाद यहां भंडारा किया गया, जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों व संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले में बुधवार को उत्तर प्रदेश के साथ साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तराखंड सहित कई राज्यों से लोग पहुंचे थे। समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के लिए भी यज्ञ में आहुतियां दिलाने और गुरु के चरण दर्शन कराने की व्यवस्था की थी। जिसके कारण आस्थावानों में काफी उत्साह भी दिया। समिति के सचिव अजीत सिंह विश्नोई ने बताया कि गुरु जंभेश्वर जी के आगमन पर भक्त सुरजी देवी के आग्रह पर लगाया गया पवित्र खेजड़ी का पेड़ यहां आज भी मंदिर परिसर में आस्था का प्रतीक है। 1485 के भीषण अकाल के दौरान गुरु जी ने लोगों की मदद कर नैतिक जीवन और सामाजिक सुधार का संदेश दिया तथा बिश्नोई संप्रदाय की स्थापना कर 29 नियम बताए, जो आज भी समाज के मूल्यों का आधार हैं। यह मंदिर करीब 200 साल पुराना है।
इस मौके पर अध्यक्ष अजय कुमार विश्नोई, उपाध्यक्ष रोहित सिंह विश्नोई, सचिव अजीत सिहं विश्नोई, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, धमेंद्र विश्नोई, अजय कुमार अगवानपुर, हरिओम विश्नोई, अखिलेश विश्नोई, ओम विश्नोई, अखिलेश विश्नोई व राजन विश्नोई सहित कई विश्नोई समाज के लोगों ने सहयोग किया।
-- --
लोदीपुर धाम का 1.67 करोड़ से होगा कायाकल्प
मुरादाबाद। श्री जंभेश्वर मंदिर लोदीपुर धाम के विकास को चर्चा बुधवार को लखनऊ में भी हुई। एक कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंदिर के पर्यटन विकास एवं सुंदरीकरण पर 1.67 करोड़ रुपए खर्च करने की बात कही। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि यह धाम एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि लोदीपुर धाम स्थित श्री जंभेश्वर मंदिर का विकास हमारी उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत हम उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक और अल्पज्ञात स्थलों को नई पहचान दे रहे हैं। इस परियोजना के अंतर्गत सत्संग भवन, यज्ञशाला, विश्राम गृह, रसोई, आधुनिक शौचालय, भव्य प्रवेश द्वार और ढका हुआ परिक्रमा मार्ग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर और सुविधाजनक अनुभव मिलेगा, बल्कि बिश्नोई समाज की समृद्ध विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।
Trending Videos