सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A teacher hanged himself to death in Ramganga Vihar.

Moradabad News: रामगंगा विहार में शिक्षक ने फंदे पर लटक कर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A teacher hanged himself to death in Ramganga Vihar.
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार में शुक्रवार की शाम शिक्षक अतुल त्यागी (50) ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली हालांकि परिजन उन्हें जिंदगी की आस में अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया।
Trending Videos

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी अतुल त्यागी (50) बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक थे। उनकी तैनात डिलारी ब्लॉक के मुस्तफापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक के पद पर चल रही थी। वह पत्नी स्वाति और 12 वर्षीय बेटे युवान के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहते थे जबकि मकान का नीचे का भाग खाली पड़ा था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार छुट्टी के कारण वह पूरे दिन घर में ही मौजूद रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने पत्नी स्वाति और बेटे युवान से कहा कि वह नीचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर में वापस आ जाएंगे लेकिन काफी समय बाद भी वह वापस नहीं आए। पत्नी जीने से नीचे उतरी और कमरे में जाकर देखा तो अतुल त्यागी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटके हुए थे। पत्नी की चीख पुकार सुनकर आस पड़ाेस के लोग आ गए। उन्होंने अतुल को फंदे से नीचे उतार लिया और कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नोएडा में इवेंट मैनेजर अमित त्यागी का कहना है कि उनके भाई एसआईआर को लेकर परेशान थे। हालांकि जिले में एसआईआर का कार्य शुक्रवार को पूर्ण हो चुका है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पत्नी ने परेशान रहने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed