सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A ten-year-old boy was beaten up over a trivial matter.

Moradabad News: मामूली बात पर दस साल के बालक को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A ten-year-old boy was beaten up over a trivial matter.
विज्ञापन
कांठ। मामूली बात पर युवक ने दस साल के बालक की पिटाई कर दी। जिससे उसे गंभीर गुम चोटें आई हैं। पुलिस बालक को इलाज के लिए सीएचसी लाई जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
Trending Videos

रविवार की दोपहर छजलैट के गांव चंगेरी के अफजल का दस साल का बेटा हैदर अली गांव में ही कहीं जा रहा था। उसने रास्ते में जा रहे गांव के ही युवक को कुछ कह दिया। आरोप है कि इससे गुस्साए युवक ने बालक को थप्पड़ मारे और जोर से जमीन पर पटक दिया। जिससे एक बार को बालक की हालत खराब दिखी। परिजन बालक को थाने लेकर आए। पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए सीएचसी कांठ भेज दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बालक को एक्सरे आदि के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची लेकिन वह भागा हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed