फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A wax museum will be built at the Indian Sports Park.

Moradabad News: भारतीय खेल पार्क में बनेगा वैक्स म्यूजियम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A wax museum will be built at the Indian Sports Park.
मुरादाबाद। खेल प्रेमियों के लिए मुरादाबाद जल्द ही एक नई पहचान बनाने जा रहा है। बुद्धि विहार फेज-2 में विकसित हो रहे प्रदेश के पहले भारतीय खेल पार्क में खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों का वैक्स म्यूजियम तैयार किया जा रहा है। इस म्यूजियम में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर समेत विभिन्न खेलों के नौ महान खिलाड़ियों की मोम की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। दावा है कि म्यूजियम का निर्माण एक माह में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद इसका लोकार्पण कराया जाएगा।
विज्ञापन



नगर निगम की ओर से तैयार किए जा रहे इस वैक्स म्यूजियम को खेल पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण बनाया जा रहा है। यहां आने वाले लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की जीवंत दिखने वाली मोम प्रतिमाओं के साथ तस्वीरें खिंचवा सकेंगे। म्यूजियम की छत का निर्माण अंतिम चरण में है और अंदरूनी कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। इस पार्क को विशेष तौर पर भारतीय खेलों की विरासत और विविधता को दर्शाने के लिए डिजाइन किया गया है। पार्क में लूडो, शतरंज, कबड्डी, खो-खो, गिल्ली-डंडा, मल्लखंभ, कुश्ती, हॉकी, कंचे, पिट्टू, रस्साकशी, बाटा दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों के साथ-साथ आधुनिक भारतीय खेलों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


यह पार्क न सिर्फ जानकारी देने का माध्यम होगा, बल्कि यहां खेलने की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी ताकि बच्चे, युवा और बुजुर्ग इसका आनंद ले सकें। पार्क में डिजिटल स्क्रीन, इनफॉर्मेशन बोर्ड और खेल क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जहां खेलों की उत्पत्ति, नियम और उनके वैश्विक प्रभाव को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। म्यूजियम तैयार होने के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यह वैक्स म्यूजियम आठ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे भारतीय खेल पार्क का हिस्सा होगा। पार्क में भारतीय पारंपरिक खेलों की जानकारी, डिजिटल डिस्प्ले, इंटरैक्टिव सूचना बोर्ड और विभिन्न खेल गतिविधियों की सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed