सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man was beaten up for marrying a lover, a report was filed.

Moradabad News: प्रेम विवाह करने की रंजिश में युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 23 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up for marrying a lover, a report was filed.
विज्ञापन
बिलारी। प्रेम-प्रसंग में गांव की ही युवती से शादी करने की रंजिश में दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। गांव निवासी अजय की ओर से रविवार दोपहर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने दो जुलाई 2023 को अपने ही गांव की सजातीय युवती से प्रेम प्रसंग के चलते शादी कर ली थी। इस बात को लेकर युवती के परिजन उससे से रंजिश मानते चला आ रहे हैं और पूर्व में जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। अजय का आरोप है कि रविवार सुबह आठ बजे जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था तभी दूसरे पक्ष के लक्ष्मण वीरपाल और उनके सहयोगी अनवर ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। सिर में दरांती लगने से वह लहूलुहान हो गया। अजय का आरोप है कि शोर सुनकर जब उसकी पत्नी बचाने आई तब आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। अन्य ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed