सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young woman married a young man, police said both were adults.

Moradabad News: युवक के साथ युवती ने की शादी, पुलिस बोली- दोनों बालिग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A young woman married a young man, police said both were adults.
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बिजनौर के युवक के साथ क्षेत्र की युवती ने उससे विवाह कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव में जनपद बिजनौर के युवक का आना जाना था। युवक लोगों को ब्याज पर पैसा बांटता था। इस दौरान उसकी गांव की एक युवती से जान पहचान हो गई। दोनों मे धीरे धीरे-धीरे प्रेम संबंध स्थापित हो गए और गुपचुप तरीके से दोनों के बीच प्यार की बातें चलने लगीं। दोनों अलग-अलग जाति के थे। इसलिए उनके विवाह में जाति की दीवार आड़े आने लगी तो दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। युवती परिजनों से बगावत कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। जिस पर इसकी शिकायत युवती के परिजनों ने पुलिस से की तो पलिस ने युवक और उसके परिजनों पर युवती को वापस देने के लिए दबाव डाला। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने मालूम करने पर बताया कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने शादी कर ली है। उन्होंने शादी के कागज पुलिस को भेज दिए हैं। इसलिए पुलिस ने इस मामले में कोई कर करवाई नहीं की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed