{"_id":"69c448e6eff7b255dd0a31f5","slug":"ado-resolved-the-dispute-regarding-drain-construction-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111321-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एडीओ ने नाली निर्माण के विवाद का कराया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एडीओ ने नाली निर्माण के विवाद का कराया निपटारा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के पूर्वी सीमांत सिसौना गांव में कई माह से चला आ रहा नाली निर्माण में रुकावट का विवाद बुधवार को तीन एडीओ की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में मौके पर जाकर निपटा दिया। आरोपी पक्ष द्वारा विरोध करने पर मौके पर मौजूद पुलिस टीम को सख्त रवैया अपनाना पड़ा।
ग्राम पंचायत सिसौना तारापुर के प्रधान इकबाल अहमद ने बीते दस मार्च को बीडीओ को शिकायती पत्र देकर कहा था कि आबादी का पानी तालाब तक पहुंचाने के लिए मुख्त्यार के घर से वसीम के घर तक जो 120 मीटर लंबी नाली का ग्राम पंचायत द्वारा मौके पर निर्माण कराया जा रहा है उसमें गांव निवासी अजीम, वसीम और कासिम आदि अवरोध पैदा करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं।
बीडीओ ने इस समस्या के मौके पर स्थायी समाधान के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी जिसमें एडीओ पंचायत शकील अहमद, एडीओ समाज कल्याण अनुराज सिंह और एडीओ सहकारिता अनिल कुमार त्रिपाठी को शामिल कर दिया।
ब्लॉक कार्यालय से जानकारी करने पर पता चला कि तीन दिन पहले सिसौना गांव में मौके पर गई टीम को जब कुछ ग्रामीणों ने नाली निर्माण शुरू नहीं करने दिया तब एसडीएम, बीडीओ और थाना प्रभारी को अवगत कराया गया।
एडीओ ने बताया कि बुधवार दोपहर तीनों एडीओ और सिसौना के ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ थाना बिलारी से पुलिस टीम भी पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पैमाइश कर नाली निर्माण शुरू कराकर विवाद को निपटा दिया गया।
Trending Videos