{"_id":"6a26ce90955a144acc07760f","slug":"amroha-heavy-firing-at-occupants-of-a-scorpio-three-accused-arrested-shocking-revelation-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में धायं-धायं से गूंजी सड़क: स्कॉर्पियो सवारों पर जमकर फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में धायं-धायं से गूंजी सड़क: स्कॉर्पियो सवारों पर जमकर फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
अमरोहा में स्कॉर्पियो सवार युवकों पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपियों का असली निशाना कोई और था। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया।
अमरोहा में गश्त करती पुलिस
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
देहात क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार युवकों पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि हमला गलतफहमी में किया गया था और आरोपियों का असली निशाना कोई अन्य व्यक्ति था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे तथा वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
बाद में तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। डिडौली क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज निवासी हिमांशु तीन जून की रात करीब नौ बजे अपने दोस्त प्राशु के साथ स्कॉर्पियो से जोया से अमरोहा की ओर आ रहे थे। हिल्टन मोड़ से कल्याणपुर बाईपास की तरफ मुड़ते समय बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली स्कॉर्पियो के ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ते हुए निकल गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शुभ चौधरी निवासी हिसामपुर थाना नौगावां सादात तथा दीपांशु चौहान उर्फ कृष पुत्र परवेंद्र सिंह और लक्ष्य चौहान उर्फ लकी निवासी सियाऊ थाना चांदपुर जिला बिजनौर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने फायरिंग की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उनका निशाना हिमांशु और प्राशु नहीं थे, बल्कि उन्होंने गलतफहमी में उन पर हमला कर दिया था।
सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।