{"_id":"6a83644f75e72e1b9f0df38c","slug":"an-fir-will-be-registered-against-the-school-management-in-the-case-of-the-balcony-collapse-moradabad-news-c-275-1-smbd1030-139125-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छज्जा गिरने के मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छज्जा गिरने के मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी
Tue, 18 Aug 2026 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। असमोली के गांव मदाला फतेहपुर स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान छज्जा गिरने से बालक की मौत मामले में डीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बीएसए की जांच रिपोर्ट में प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। मामले में विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। हादसे में घायल हुए दोनों बच्चों की हालत में सुधार है।
गांव मदाला फतेहपुर निवासी निजामुद्दीन कक्षा तीन का छात्र था। शनिवार को वह अपने चचेरे भाई के साथ स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। इस दौरान छज्जा गिरने से मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई थी। जबकि गांव निवासी सैफ अली (11) और शैदाना (10) घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पर डीएम अंकित खंडेलवाल, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसडीएम विकासचंद्र और बीएसए अलका शर्मा मौके पर पहुंची थीं। डीएम ने जांच के आदेश किए गए थे। डीएम ने बताया कि बीएसए द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। यह लापरवाही प्रथमदृष्टया साक्ष्यों के आधार पर पाई गई है।
जांच रिपोर्ट क्या कहा गया है : जांच रिपोर्ट के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चे स्कूल की चहारदीवारी और छज्जे पर चढ़ गए। बच्चों का अधिक भार होने के कारण विद्यालय के गेट के ऊपर का छज्जा और उससे लगी दीवार गिर गई। सीसीटीवी कैमरे की वीडियो रिकॉर्डिंग में भी यह घटनाक्रम दर्ज हुआ है। जांच में पाया गया कि प्रबंधन ने बच्चों को छत और दीवार पर जाने से रोकने के लिए सावधानी नहीं बरती और कमजोर भवन के बावजूद सुरक्षा उपाय सुनिश्चित नहीं किए। संवाद