{"_id":"69b9a672515ab90b7704eac4","slug":"anger-over-questions-in-the-sub-inspector-recruitment-exam-memorandum-submitted-moradabad-news-c-279-1-mo11005-114230-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एटीएम बदलकर युवक के खाते से उड़ाए 10500 रूपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एटीएम बदलकर युवक के खाते से उड़ाए 10500 रूपये
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के एक युवक का एटीएम बदलकर उसके खाते से दो लोगों ने 10500 रुपये उड़ा लिए। नगर के मोहल्ला वार्ड 24 अंसारियान निवासी हुजैफा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह 16 मार्च को 2:15 बजे नगर के तिकोनिया स्थित एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। वहां उसका एटीएम कार्ड नहीं चला। वहां पर खड़े दो युवकों में से एक ने कहा कि वह कोशिश करके देखते हैं और उसका एटीएम ले लिया। युवक का आरोप है कि उन्होंने उसका एटीएम बदलकर अपने पास रख लिया और उसे दूसरा एटीएम दे दिया। इसके बाद शाम 4:00 बजे उसे मोबाइल पर मैसेज मिला कि उसके खाते से 10500 रुपये निकल गए हैं। उसने बैंक में जाकर इसका पता किया तो बताया गया कि उसके एटीएम से उत्तराखंड के जसपुर स्थित एटीएम से पैसे निकाले गए हैं। हुजैफा ने पुलिस से उसके साथ ठगी करने के आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos