सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Car Collides with Couple on Bike; Both Die, Family Plunged into Grief

रामपुरः कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, दोनों की जान गई, परिजनों में मच गया कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 19 Mar 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहबाद में हुए सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

Rampur: Car Collides with Couple on Bike; Both Die, Family Plunged into Grief
सड़क हादसे में दंपती की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलारी रोड स्थित राणा शुगर मिल के नजदीक बाइक सवार दंपती लक्ष्मी प्रसाद (44) और पत्नी पुष्पा रानी ( 45) की अर्टिगा कार से टक्कर हो गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। शवों का पंचनामा भरकर रामपुर भेज दिया है।

Trending Videos


सूचना के बाद सीएचसी पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। सीएचसी पहुंचे परिजनों के मुताबिक लक्ष्मी प्रसाद मुरादाबाद के आईएफटीएम में अध्यापक थे। परिजनों के मुताबिक दंपती बच्चों समेत पाकबड़ा में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकबड़ा से दंपती भीतरगांव कुछ समान लेने के लिए आए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बाइक सवार दंपती पाकबड़ा जा रहे थे। समान लेकर वापस आने के दौरान उनकी कार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों के गंभीर चोटें आई।

जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा गया। डॉक्टर ने दंपती को देखकर मृत घोषित कर दिया। इस अचानक मौत की सूचना जब भीतरगांव में रह रहे परिवार के बीच पहुंची, तो कोहराम मच गया।

उधर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर  घटना का कारण जानने की कोशिश में लगी हुई है। अचानक मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed