{"_id":"69bb08ff14c8026a190a3136","slug":"diarrhea-patients-increased-in-the-district-hospital-eight-admitteddiarrhea-patients-increased-in-the-district-hospital-eight-admitted-rampur-news-c-282-1-rmp1027-166608-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिला अस्पताल में डायरिया मरीज बढ़े, आठ भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिला अस्पताल में डायरिया मरीज बढ़े, आठ भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 25 मरीज डायरिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। इनमें से आठ मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में बदलाव, दूषित पानी का सेवन और खानपान में लापरवाही डायरिया फैलने के प्रमुख कारण हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में यह बीमारी तेजी से असर कर रही है। अस्पताल में ओपीडी से लेकर वार्ड तक मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है।
डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि उबालकर या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा दस्त और उल्टी की शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते इलाज मिल सके और स्थिति गंभीर न हो।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गर्मी शुरू होते ही अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मरीजों को उपचार के साथ बचाव की सलाह दी जा रही है। अस्पताल में इस समय आठ मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है। -डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस
Trending Videos