{"_id":"69bb0926917f03ceb60168c6","slug":"bapu-mall-shops-are-being-allotted-repair-and-electricity-work-is-yet-to-be-done-rampur-news-c-282-1-rmp1001-166621-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू मॉल : दुकानों का हो रहा आवंटन, मरम्मत और बिजली का कार्य अब तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू मॉल : दुकानों का हो रहा आवंटन, मरम्मत और बिजली का कार्य अब तक नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लंबे समय से चल रही बापू मॉल के आवंटन की प्रक्रिया में 14 दुकानों की नीलामी तो हो गई, लेकिन अब तक उनको काबिज नहीं कराया जा सका। कारण दुकानों में संसाधन न होने से दुकानदार इस पर काबिज नहीं हो पा रहे हैं।
बापू मॉल में मौजूदा समय में 316 दुकानें और 16 बड़े हॉल हैं, जिनमें से अब तक 195 दुकानों की नीलामी हो चुकी है और 121 दुकानें अभी और रह गई हैं। अभी हाल में 14 दुकानों का आवंटन भी हो गया है। इसके अलावा जैसे-जैसे लोग रुचि ले रहे हैं, दुकानों की आवंटन प्रक्रिया चल रही है, लेकिन पिछले साल आवंटित हुई दुकानों पर अभी तक दुकानदार काबिज नहीं हो सके हैं।
बापू मॉल में इस समय दीवारें चटक चुकी है और दुकानों की पुताई तक उधड़ चुकी है। इसके अलावा दुकानों में लगे शीशे भी गायब हैं। हाल यह है कि अभी तक बिजली फिटिंग और अन्य कार्य भी नहीं हो सके हैं।
यहां तक कि शौचालय तक जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में अब तक न तो मरम्मत कार्य हो सका है और न ही बिजली फिटिंग हो सकी है। कुछ व्यापारियों ने दुकानों में किराए की दरें कम करने के लिए कहा था, वह भी नहीं हो सका है। ऐसे में आवंटन के बाद भी दुकानें नहीं उठ सकी हैं।
वर्जन--
बापू मॉल की दुकानों की नीलामी हुई है। इसके साथ जल्द ही मरम्मत कार्य और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, रामपुर
Trending Videos

वर्जन