{"_id":"6a6bba67bf63fd5e3d070dab","slug":"asd-market-week-to-serve-as-a-platform-for-new-orders-epch-invites-applications-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-959284-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एएसडी मॉर्केट वीक बनेगा नए आर्डरों का मंच, ईपीसीएच ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एएसडी मॉर्केट वीक बनेगा नए आर्डरों का मंच, ईपीसीएच ने मांगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ईपीसीएच (एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स) ने अमेरिका के एएसडी मार्केट वीक-2026 मेले में स्टॉल लगाने के लिए निर्यातकों से आवेदन मांगे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 25 से 27 अगस्त तक लास वेगास कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। इसमें भाग लेने वाले निर्यातकों को नए खरीदारों से सीधे संपर्क स्थापित करने का अवसर मिलेगा। ईपीसीएच इस मेले में वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय के सहयोग से भारतीय पैवेलियन का आयोजन करेगा।
यंग एंटरप्रेन्योर्स सोसायटी (यस) के अध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा कि मार्केटिंग सपोर्ट एंड सर्विस (एमएसएस) योजना के तहत निर्यातकों को 100 वर्ग फुट के स्टॉल पर 50 प्रतिशत तक वित्तीय सहायता (अधिकतम 4.25 लाख रुपये) मिलेगा। स्टॉल की लागत 8.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। निर्यातकों को हवाई यात्रा, वीजा, होटल, शिपमेंट और अन्य खर्च स्वयं वहन करने होंगे। वैध अमेरिकी कारोबार वीजा रखने वाले निर्यातकों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।
00 19 प्रकार के हस्तशिल्प उत्पादों का होगा प्रदर्शन
-एएसडी मार्केट वीक अमेरिका का सबसे बड़ा बिजनेस-टू-बिजनेस जनरल मर्चेंडाइज ट्रेड शो है। इसमें दुनिया भर के निर्माता, आयातक, थोक व्यापारी, रिटेल चेन, ई-कॉमर्स कंपनियां और बड़े खरीदार शामिल होते हैं। मेले में 19 से अधिक प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। मुरादाबाद से अमेरिका होम डेकोर, टेबलवेयर, गार्डन डेकोर, कैंडल होल्डर, लाइटिंग, गिफ्ट आइटम, क्रिसमस सजावटी उत्पाद, धातु हस्तशिल्प और फर्नीचर एक्सेसरीज का निर्यात होता है। ऐसे में यह मेला निर्यातकों के लिए नए ऑर्डर प्राप्त करने और कारोबार बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।