{"_id":"69b9bc3c663a0fc4da0a2ca9","slug":"bhakiyu-organised-a-panchayat-at-the-chief-engineers-office-and-raised-slogans-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-856141-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चीफ इंजीनियर कार्यालय पर भाकियू ने लगाई पंचायत, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चीफ इंजीनियर कार्यालय पर भाकियू ने लगाई पंचायत, की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाकियू अराजनीतिक ने मंगलवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के गेट पर जिला स्तरीय मासिक पंचायत लगाई। बिजली चोरी के आरोपों में किसानों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट को तत्काल खारिज कर शिकायतों का निस्तारण करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि फर्जी मुकदमे वापस लेकर शिकायतों को निस्तारित नहीं किया गया तो मुरादाबाद के मुख्य अभियंता कार्यालय पर ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी सतीश कुमार काजला ने कहा कि कभी भी बिजली विभाग किसानों के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे लिखा देता है। मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी मुख्य अभियंता के नाम दिया गया है। किसानों ने यहां करीब चार घंटे तक धरना दिया।
पंचायत में प्रदेश सचिव चौधरी उदय पाल सिंह, सूरज सिंह, राजपाल सिंह, खिलेंदर सिंह, मोहित चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अंकुर चौधरी, विक्की चौधरी, चौधरी संजीव सिंह सहरावत, ज्योति चौहान, मनवीर सिंह यादव, शेखर ठाकुर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos