{"_id":"69bc5a9d8fae299c5901e704","slug":"bike-riders-opened-fire-on-export-firms-guard-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-858251-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निर्यात फर्म के गार्ड पर बाइक सवारों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निर्यात फर्म के गार्ड पर बाइक सवारों ने की फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने निर्यात फर्म के गार्ड पर फायरिंग कर दी। इस घटना में वह बाल बाल बच गया। कुछ दिन पहले फर्म के मालिक से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने गार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी है।
रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के चिकटी गांव निवासी उमेश ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में गार्ड है। इन दिनों उसकी ड्यूटी सिविल लाइंस के प्रेमनगर स्थित निर्यात फर्म में चल रही है। मंगलवार की रात करीब 11:45 बजे गार्ड रूम में मौजूद था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आ गए। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि पीछे बैठा युवक मुंह पर कपड़ा बांधे था। आरोपियों ने तीन-चार राउंड फायर किए। फायरिंग की आवाज सुनकर गार्ड बाहर आया तो उस पर भी फायरिंग की गई। जिसमें वह बाल बाल बच गया। इसके बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos