सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSP emphasizes on strengthening booths for Panchayat elections

Moradabad News: पंचायत चुनाव को लेकर बसपा ने बूथ मजबूत करने पर दिया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
BSP emphasizes on strengthening booths for Panchayat elections
विज्ञापन
भगतपुर। ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के जाहिदपुर सीकमपुर, पदियानंगला व उधौपुरा में बहुजन समाज पार्टी की बैठकें हुई। इसमें नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ऋषिपाल प्रधान एडवोकेट का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। वहीं आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि जिला पंचायत चुनाव किसी भी समय घोषित हो सकते हैं, इसलिए सेक्टर व बूथ कमेटियों का गठन शीघ्र और व्यवस्थित रूप से पूरा कर लिया जाए। सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल रामकुमार गुलाब व विधानसभा प्रभारी शिवशंकर सागर एडवोकेट ने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर तक विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष ऋषिपाल प्रधान एडवोकेट ने बसपा सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब पंचायत चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक सीटें जीतकर 2027 में पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाए।इस अवसर पर लोकेश कुमार, सूरजपाल सिंह, भूकंन सिंह, ध्यान सिंह, हसमद अली व ऋषिपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed