{"_id":"6a836a4bfa9fbeec8301c0d6","slug":"case-registered-against-15-people-for-luring-away-a-young-woman-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-107318-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवती को बहला-फुसलाकर लेने जाने में 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवती को बहला-फुसलाकर लेने जाने में 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 18 Aug 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी। पांच दिन पहले नगर क्षेत्र से एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज के विवेचना शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 12 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे उसकी बेटी को पड़ोस में रहने वाला एक युवक बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। महिला ने उसकी बेटी को ले जाने में युवक के परिजनों समेत कई अन्य लोगों के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने बेटी को वापस लाने के लिए इन लोगों से कहा तो आरोपी पक्ष के कुछ लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि उसकी बेटी से गवाही दिलवाकर उसके और परिवार के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखवाने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह महिलाओं समेत पंद्रह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन