सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   City MLA of Rampur Akash Saxena inspected PM Swanidhi Corridor

Rampur: आकाश सक्सेना ने निर्माणाधीन पीएम स्वनिधि गलियारे का किया निरीक्षण, बोले- ये यूपी में बनाएगा अलग पहचान

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Jul 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने निर्माणाधीन गलियारे का जायजा लिया। डीएम ने एक-एक दुकान पर जाकर दुकानदारों से बातचीत की। साथ ही भरोसा दिलाया कि जल्द ही पीएम स्वनिधि गलियारे का भव्य शुभारंभ कराया जाएगा।

City MLA of Rampur Akash Saxena inspected PM Swanidhi Corridor
निरीक्षण करते शहर विधायक आकास सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के साथ शहर विधायक आकाश सक्सेना ने ज्वालानगर में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री स्वनिधि गलियारे का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों पर जाकर दुकानदारों के सुझाव लिए। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही पीएम स्वनिधि गलियारे का भव्य शुभारंभ कराया जाएगा। वहीं, शहर विधायक ने कहा कि रामपुर का प्रधानमंत्री स्वनिधि गलियारा उत्तर प्रदेश में रामपुर की अलग पहचान स्थापित कराएगा।

Trending Videos


शहर विधायक आकाश सक्सेना के प्रयासों के बाद ज्वालानगर में नगर पालिका की ओर से प्रधानमंत्री स्वनिधि गलियारा बनाया जा रहा है। यहां फल-सब्जी विक्रेताओं के साथ ही अन्य फड़ विक्रेताओं को टीनशेड बनाकर दिए जा रहे हैं, ताकि सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके। सोमवार को इसी गलियारे का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ पहुंच गए। शहर विधायक आकाश सक्सेना भी जायजा लेने के लिए आ गए। डीएम ने एक-एक दुकान पर जाकर दुकानदारों से बातचीत की। साथ ही भरोसा दिलाया कि जल्द ही पीएम स्वनिधि गलियारे का भव्य शुभारंभ कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर की तमाम अव्यवस्थित बाजारों को ज्वालानगर की बाजार की तरह व्यवस्थित कर पीएम स्वनिधि गलियारे बनाए जाएंगे। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि सौंदर्यीकरण के नाम पर रामपुर के दुकानदारों को पहले किस तरह से उजाड़ा गया है, यह किसी से छुपा नहीं है। यहां तक कि नगर पालिका की दुकानों को भी तुड़वाकर तमाम लोगों के रोजगार छीन लिए। सत्ता के नशे में चूर होकर तत्कालीन मंत्री ने सिर्फ अपने फायदे के लिए लोगों के पेट से रोटी छीन ली थी। लेकिन, भाजपा सरकार में उन्हें अपने किए की सजा मिल रही है। उन्होंने रामपुर को अब गरीबों को उजाड़ने के लिए नहीं, बल्कि गरीबों को बसाने के लिए जाना जाएगा। पूरे उत्तर प्रदेश में रामपुर ऐसा उदाहरण पेश करेगा, जिससे गरीबx को स्थाई रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि ज्वालानगर के साथ ही शहर के अन्य बाजारों को भी प्रधानमंत्री स्वनिधि के रूप में विकसित कराया जाएगा। जिससे गरीबों का उत्थान हो सके।

15 जून तक बनकर तैयार होगा प्रधानमंत्री स्वनिधि गलियारा
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 जून तक ज्वालानगर स्थित प्रधानमंत्री स्वनिधि गलियारे का निर्माण पूरा हो जाए। इसके लिए यदि अतिरिक्त लेबर और स्टाफ को भी लगाना पड़े तो लगाया जाए। क्योंकि, यहां के पीएम स्वनिधि गलियारे का भव्य शुभारंभ कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed