सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM dashboard ranking released: Disposal of complaints is least in Moradabad-Sambhal

CM डैश बोर्ड रैंकिंग जारी: मुरादाबाद-संभल में शिकायतों का निस्तारण सबसे कम, अमरोहा व बिजनाैर के हाल भी खराब

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 14 Apr 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद मंडल के जिलों की जनसुनवाई में स्थिति बेहद कमजोर रही है। आईजीआरएस पोर्टल की रैंकिंग में बिजनौर 60वें स्थान पर सबसे पीछे रहा। मुरादाबाद 27वें, संभल 24वें और अमरोहा 18वें स्थान पर रहे।

CM dashboard ranking released: Disposal of complaints is least in Moradabad-Sambhal
सीएम डैश बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

विकास कार्यों में ही नहीं मुरादाबाद मंडल के जिले आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में भी पिछड़ गए हैं। जनसुनवाई में बिजनाैर की हालत सबसे खराब मिली है। सीएम डैश बोर्ड पर जारी जनसुनवाई की रैंकिंग में बिजनाैर 60 वें स्थान पर है।

Trending Videos


मुरादाबाद 27 वें और संभल 24 और अमरोहा 18 वें स्थान पर है। हालांकि इस मामले में रामपुर एक नंबर पर है। विभागों में सुनवाई न होने या शिकायतों की अनदेखी करने पर शासन ने आम लोगों की सुविधा के लिए आईजीआरएस पोर्टल सेवा शुरू की है। इस पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल पर आईं शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर इसका निस्तारण भी कराया जाता है। निस्तारण भी पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। इसकी माॅनीटरिंग प्रशासन के स्तर पर होती है। सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों और राजस्व वसूली की तरह जनसुनवाई की भी रैंकिंग जारी की जाती है।

विकास कार्याें में पिछड़े मंडल में रामपुर को छोड़कर बाकी जिलों की स्थिति जनसुनवाई में भी बहुत बेहतर नहीं है। बिजनाैर की स्थिति सबसे खराब पाई गई है। प्रदेश के 75 जिलों में बिजनाैर 60वें स्थान पर है। जबकि मंडल मुख्यालय मुरादाबाद 27 वें स्थान पर है।

वहीं संभल 24 और अमरोहा 18 वें स्थान पर है। रामपुर को छोड़कर कोई जिला टाॅपटेन में नहीं है। रामपुर जनसुनवाई की रैंकिंग सूची में एक नंबर पर है। 

ऑनलाइन और हेल्पलाइन नंबरों पर दर्ज होती हैं शिकायतें
आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन और हेल्पलाइन नंबरों के जरिये शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए चार श्रेणी बनाई गई हैं। इसमें एल वन, एल टू, एल थ्री और एल फोर शामिल हैं। शिकायत के हिसाब से श्रेणी की वरीयता तय की जाती है।

नगर निगम और बिजली विभाग की शिकायतें अधिक 
आईजीआरएस पोर्टल पर जिले के करीब-करीब हर विभाग से जुड़ीं शिकायतें पहुंचती हैं। जिनका निस्तारण कर विभागीय अधिकारी पोर्टल पर दर्ज कराते हैं। मुरादाबाद में सबसे अधिक शिकायतें नगर निगम और बिजली विभाग की होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed