UP: मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में रंगरूट भिड़े, एक-दूसरे पर बेल्ट व ब्लेड से हमला, पीओपी की चल रही तैयारी
मुरादाबाद के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में पासिंग आउट परेड की तैयारी के दौरान काम के बंटवारे को लेकर रंगरूटों के बीच विवाद हो गया। बेल्ट और ब्लेड से हमले में एक रंगरूट घायल हो गया। अधिकारियों ने घटना की रिपोर्ट डीजी ट्रेनिंग को भेजी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में रंगरूटों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में एक रंगरूट घायल हो गया। इस मामले में स्थानीय अधिकारियों ने डीजी ट्रेनिंग को रिपोर्ट भेज दी है। एसपी स्तर के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं लेकिन सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि मारपीट के मामले में समझौता हो गया है।
पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में पासिंग आउट परेड की तैयारी चल रही है। उच्चाधिकारियों ने इस मामले में रंगरूटों को काम की अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी थी। पता चला कि काम को लेकर रंगरूटों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान दो रंगरूटों ने बेल्ट और ब्लेड से हमला कर दिया।
इस दौरान एक रंगरूट के दोनों पैर, गर्दन, सीने और हाथ में चोटें पहुंची है। घायल रंगरूट का इलाज कराया गया लेकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। इस बारे में पूछने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है तीन - चार दिन पहले की घटना है।
दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था। वहीं स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की रिपोर्ट डीजी ट्रेनिंग को भेज दी है। इस मामले में एसपी स्तर के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी इस बारे में अनभिज्ञता जता रहे हैं।
घटना से संबंधित रंगरूट का वीडियो क्लिप वायरल होने पर अन्य लोगों को जानकारी मिली है। वीडियो में एक व्यक्ति बोल रहा है कि रंगरूट पर बेल्ट और चाकू से वार किए गए हैं। घटना में कितने लोग शामिल रहे हैं। इसका खुलासा नहीं हो सका है।
रंगरूटों के घायल होने पर 112 डायल पर दी थी सूचना
पीटीएस में मारपीट के बाद रंगरूटों ने बृहस्पतिवार को डायल 112 पर भी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। रंगरूटों ने बताया कि एक बैरक के रंगरूटों ने दूसरे बैरक में मौजूद रंगरूट पर हमला बोल दिया था। अधिकारियों ने इस दौरान मोबाइल से खींचे गए वीडियो क्लिप को डीलीट करा दिया था।

कमेंट
कमेंट X