{"_id":"69e5d29c9cbf0eec8b0befc7","slug":"up-school-proprietor-shot-dead-in-moradabad-case-filed-against-seven-people-including-former-block-pramukh-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद में स्कूल संचालक को गोली मारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बेटे समेत सात लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद में स्कूल संचालक को गोली मारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बेटे समेत सात लोगों पर केस
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार
भगतपुर थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर व स्कूल संचालक राजेश कुमार यादव पर विवाद के बाद फायरिंग कर दी गई। उन्हें तीन गोली लगी हैं। घटना में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन सिंह, उनके बेटे आकाश यादव समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भगतपुर में हुई फायरिंग की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात करीब नौ बजे ट्रांसपोर्टर एवं स्कूल संचालक राजेश कुमार यादव को गोली मार दी गई। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन सिंह, उनके बेटे आकाश यादव समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos
भगतपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि राजेश कुमार रविवार की रात अपने घर लौट रहे थे। निवाड़खास रोड पर मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन सिंह, उनके बेटे आकाश यादव और विशाल यादव, अमित यादव, राजेंद्र सिंह, सुनील यादव और दुष्यंत यादव ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी मौके भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर राजेश के परिजन आ गए और वह घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। एसपी देहात कुंवर आकाशसिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना की वजह कॉलेज कमेटी को लेकर विवाद बताई जा रही है।

कमेंट
कमेंट X